महेंद्रगढ़। प्रदेश के युवा विकास मंत्री गौरव गौतम, खेल मंत्री व खाद्य और आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने हरियाणा पुलिस की राम गुरुकुल गमन के निर्देशक अनिल कौशिक व रामलीला परिषद महेंद्रगढ़ की टीम का नशे के विरुद्ध लाइट एंड साउंड शो का अभिवादन करते हुए सभी को बधाई दी।
युवा उद्यमिता विभाग की ओर से पलवल में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव में हरियाणा पुलिस के नारकोटिक विभाग की ओर से नशे के विरुद्ध राष्ट्र प्रसिद्ध लाइट एंड साउंड शो राम गुरुकुल गमन का मंचन किया गया। 21 दिसंबर को नाटक राम गुरुकुल गमन का मंचन थिएटर फेस्टिवल में भी किए जाने के साथ 15 जनवरी 2024 को 27 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव नासिक महाराष्ट्र में भी किया जा चुका है।
यह नाटक विशेष रूप से युवाओं के मध्य नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए उन्हें इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। नाटक मंचन के सचेतक घीसा राम सैनी के मार्गदर्शन में श्री रामलीला परिषद के कलाकारों के साथ-साथ कई अन्य कलाकारों ने अपने चरित्रों को मंच पर जीवंत कर दिया। नाटक के सफल आयोजन के लिए एस पी पंखुड़ी कुमार ने नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी गजेंद्र भारद्वाज, सचेतक घीसा राम सैनी, रमेश सपरा, बैंक मैनेजर गिरीश कानोडिया, इंजीनियर अशोक जांगड़ा, सोहन लाल, विकास तिवाड़ी का विशेष सहयोग के लिए आभार जताया। नाटक मंचन में प्रमोद तिवाड़ी, अभिषेक डागर, चंद्रमोहन, अतुल लामडीवाल, बिट्टू सैनी, नैतिक तनेजा, हर्ष सैन, लक्की यादव, जीतेंद्र प्रजापत, संगीता, अंजली, राधा ठाकुर, नीरू, निक्की, पूर्वी, निर्मला, जतिनअग्रवाल, भवनेश प्रजापत, योगेश शर्मा, पुनीत भारद्वाज मौजूद रहे।
00