फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किशोरियों के लिए जीवन कौशल विकास शिविर आयोजित

Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किशोरियों के लिए आयोजित जीवन कौशल विकास शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया की अध्यक्षता में समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय कैंप में लगभग 50 लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया ने सभी प्रतिभागियों को कैंप के दौरान सीखे गए कौशल को अपने तथा अपने समाज में प्रसार करने की अपील की। रेडक्रॉस विभाग से डिविजनल कमांडर टेक चंद यादव ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियम के तहत गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सीटबेल्ट और हेलमेट पहनें।
इस मौके पर उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। प्राथमिक सहायता प्रवक्ता पवित्रा यादव ने प्राथमिक सहायता के उद्देश्यों, जलना, झुलसना, पानी में डूबना हड्डी की टूट, सांप व कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, रेडक्रॉस विभाग से नियमित विभिन्न वक्ताओं ने शिरकत की। कैंप में जैम जैली, आचार पापड़ बनाना, स्वच्छता जागरुकता, आर्ट एंड क्राफ्ट, नैतिकता एवं अनुशासन, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, प्राथमिक सहायता जैसे विभिन्न विषयों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें