फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात दिन बाद भी तेंदुआ पिंजरे से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ढाणी किरारोद अफगान में सप्ताह भर बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं गया। वन विभाग की तरफ से पिंजरा भी लगाया गया है। वहीं अब तक पहाड़ी क्षेत्र के आसपास तीन बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

तेंदुआ पेट भरने के लिए कुत्ते व अन्य छोटे जानवरों को शिकार कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। इससे पहले जनवरी और फरवरी माह में नांगल चौधरी के दताल गांव में तेंदुआ देखा गया था। वहां भी पिंजरा लगाया गया था। इसके बाद नारनौल में लगातार सात दिन पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार टीम जुटी हुई है। चार दिन पहले पिंजरा भी लगाया गया था। आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें