नारनौल। गांव कालबा बस अड्डे के पास शुक्रवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गांव बामनवास खेता निवासी प्रदीप कुमार की मौत हो गई। रोहताश ने एफआईआर में बताया कि उनका बेटा प्रदीप बाइक लेकर रिलायंस स्मार्ट बाजार में ड्यूटी के लिए शुक्रवार को जा रहा था।
इसी दौरान करीब 12:30 बजे कालबा बस अड्डे के पास पीछे से आए एक ट्रेलर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में सीएचसी नांगल चौधरी में उसकी मौत हो गई। संवाद