फोटो नंबर- 26गांव दताल में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। स्रोत- ग्रामीण
नांगल चौधरी। दताल गांव में पिछले एक महीने से सक्रिय तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा लगाया है लेकिन उसमें तेंदुआ नहीं फंसा।
तेंदुआ शनिवार की रात हाईवे से सटे खेतों और आबादी के आसपास दिखाई दिया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है। तेंदुआ अभी भी गांव के आसपास ही मंडरा रहा है।
विभाग ने पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी है लेकिन अब तक उसे काबू में नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है। इससे पहले 29 जनवरी को तेंदुआ दताल गांव के पास देखा गया था।