मंडी अटेली। गांव बोचड़िया की नेहा ने यूजीसी की नेट-जेआरएफ की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 108वीं रैंक हासिल की है। नेहा अजमेर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान से एमएससी बायोटेक के अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं। नेहा के पिता सुभाष यादव और माता सुमन ने बेटी की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, मामा सोमेश और निरंतर परिश्रम को दिया। नेहा का लक्ष्य भविष्य में शोध कार्य के जरिए देश के वैज्ञानिक विकास में योगदान देना है।