फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब प्रयोगों से होगी पढ़ाई, पांच स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं

विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल के माॅडल संस्कृति स्कूल में बनकर तैयार प्रयोगशाला। संवाद - फोटो : मृतक रवि का फाइल फोटो
विज्ञापन
नारनौल। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के पांच राजकीय विद्यालयों में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें दो प्रयोगशालाओं का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है जबकि तीन पर तेजी से काम चल रहा है। इस परियोजना पर वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के तहत 57.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नावां में 11.17 लाख रुपये की लागत से बायोलॉजी लैब बनाई जा रही है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में 12.48 लाख रुपये की लागत से केमिस्ट्री लैब का निर्माण हो रहा है।
इसके अलावा, आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मढ़ाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में इंटीग्रेटेड मैथ्स विद साइंस लैब स्थापित की जा रही हैं। इन तीनों प्रयोगशालाओं पर करीब 11.17-11.17 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये प्रयोगशालाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार की जा रही हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और पढ़ाई को अधिक व्यावहारिक बनाना है।
आधुनिक उपकरणों से लैस इन लैबों में छात्र-छात्राएं विज्ञान और गणित के प्रयोग स्वयं कर सकेंगे। इससे उन्हें विषयों को केवल किताबों से नहीं, बल्कि प्रयोगों के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होगा।
विभाग का मानना है कि इन प्रयोगशालाओं के शुरू होने से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों को नई मजबूती मिलेगी।
वर्जन:
जिले के पांच सरकारी स्कूलों में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें माडल संस्कृति स्कूल नारनौल व नावां स्कूल की लैब का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है और अन्य तीन लैब का कार्य चल रहा है। इन पांचों लैब का करीब 57.16 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। -दिलबाग सिंह, डीपीसी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें