फोटो संख्या:68- गांव चितलांग में मरीजों की टीबी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
- फोटो : मृतक रवि का फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव चितलांग में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी जांच शिविर लगाया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सतीश खैरवाल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष जांच शिविर में 108 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की गई।जांच के दौरान 50 संदिग्ध मरीजों का मौके पर ही डिजिटल एक्स-रे किया गया जबकि 17 लोगों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। टीम ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक किया और शिविर में जांच के लिए लाए। अभियान में सीएचओ हिमांशु, एएनएम शर्मिला ने अहम भूमिका निभाई। संवाद