महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन कार्यालय में अब बिजली गुल होने पर कार्य प्रभावित नहीं होंगे। एसोसिएशन की तरफ से अगस्त माह में 30 किलोवाट की सोलर प्लेट लगवाई गई थी।
बार की ओर से 28 अगस्त को करीब 15 लाख रुपये से बैट्री लगवाई गई थी। सोलर से निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अधिवक्ताओं का अधिकांश कार्य ठप हो जाता था। बिजली नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं को कोर्ट से संबंधित दस्तावेज की कॉपी या अन्य दस्तावेज बाहर से लेकर आने पड़ते थे।
सोलर सिस्टम लगाने के बाद अब जल्द ही नेट मीटर लगवाया जाएगा ताकि सोलर सिस्टम से बची बिजली को पावर हाउस भेजी जाएगी। बिजली बचत करके पावर हाउस में भेजने वाला जिले का पहला बार एसोसिएशन बन जाएगा।
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में 30 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया गया है। एक सप्ताह पहले करीब 15 लाख रुपये की 30 बैट्री लगवाई गई है। अब जल्द ही नेट मीटर लगवाकर सोलर सिस्टम से होने वाली बिजली की बचत को पावर हाउस भेजी जाएगी। - अधिवक्ता संदीप, प्रधान, बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़।