फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 165 घरों में मिला लार्वा, विभाग ने थमाया नोटिस

Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05डेंगू को लेकर टायरों में जमा पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। जिले में अभी डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग डोर टू डोर जांच कर रहा है। बीते कुछ वर्षों से डेंगू पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
विज्ञापन

2020 में जिले में डेंगू के 7 मरीज मिले थे। 2021 में बढ़कर 161 पहुंच गए थे। इसके बाद 2022 में 72, 2023 में 44 और 2024 में 62 डेंगू संक्रमित मरीज मिले थे। राहत की बात है कि वर्ष 2025 अभी तक एक भी डेंगू मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान किसी घर में मच्छर का लार्वा मिलता है, उसे नोटिस भी दिया जा रहा है। जनवरी से 15 मई तक 165 घरों में लार्वा मिलने पर विभाग की तरफ से नोटिस दिया जा चुका है। 15 मई तक 9 लाख 295 घरों में जांच की जा चुकी है। बता दें कि डेंगू मरीजों को सबसे ज्यादा प्लेटलेट्स के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन बीते सप्ताह नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन शुरू होने से अब मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इंसेट
प्रत्येक रविवार को मनाएं ड्राई डे
डेंगू को मात देना है तो प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे मनाए। साथ ही सभी पानी के बर्तन, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं, ताकि मच्छर के अंडे और लार्वा मर जाए।



इंसेट
मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय


पानी के बर्तनों और टंकी को पूरी तरह ढक कर रखें। छत पर कपड़े, मटके, टायर, बोतल और अन्य बर्तनों को हटा दें। घर के पास पानी जमा न होने दें। पूरे बाजू के कपड़े पहने। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल अवश्य करें।

इंसेट


जिले में अब तक मिले डेंगू मरीजों पर एक नजर





वर्ष डेंगू मरीज



2017 03

2018 04

2019 10

2020 07

2021 161

2022 72

2023 44

2024 62
2025 00

वर्जन
जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घर-घर जांच कर रही है। जिले में जिन घरों में लार्वा मिलता है, उन्हें नोटिस भी दिया जा रहा है। जिले में अब तक 165 को नोटिस दिया जा चुका है। डेंगू को लेकर विभाग सतर्क है।-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें