फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटल भूजल योजना के रिकॉर्ड को सीएम फ्लाइंग रही खंगाल, सरपंचों से भी की पूछताछ

Thu, 15 May 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11नारनौल सिंचाई विभाग का कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। अटल भूजल योजना के तहत गांवों में चलाई जा रहे जागरूकता अभियान में अनियमितताओं को लेकर सीएम फ्लाइंग ने रिकॉर्ड एकत्रित कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से 455 पेज का रिकॉर्ड सीएम फ्लाइंग को उपलब्ध भी करवा दिया गया है। इसकी सीएम फ्लाइंग जांच कर रही है। बता दें कि गांवों में जागरूकता के लिए जो अटल भूजल योजना की तरफ से शिविर लगाए जा रहे हैं, वहां युवा मित्रा नामक एजेंसी को कार्य सौंपा गया है। महेंद्रगढ़ जिले में पांच ब्लॉक में अटल भूजल योजना है, जिसमें 255 गांव शामिल हैं।
हालांकि जिले के तीन ब्लॉक में यह योजना शुरू नहीं हुई है। इस दौरान पांच ब्लॉक के प्रत्येक गांव में जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं। सरकार की तरफ से एक शिविर के लिए 7600 रुपये दिए जाते हैं। प्रत्येक गांव में 11 बार शिविर लगाकर भुगतान भी लिया जा चुका है। इस दौरान शिविर में 25 लोगों का होना अनिवार्य था।
विज्ञापन

लोगों का आरोप लगाया जा रहा है कि शिविर में कुछ लोगों के ही हस्ताक्षर करवाए गए हैं। वहीं कुछ के फर्जी हैं। इसको लेकर सीएम फ्लाइंग जांच कर रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि सीएम फ्लाइंग की जांच में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। अभी सीएम फ्लाइंग की तरफ से जांच की जा रही है।


जागरूकता कैंप के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सीएम फ्लाइंग गांवों में सरपंचों से भी पूछताछ कर रही है। इसको लेकर जब सरपंचों से बात की गई तो उनका कहना हैं कि सीएम फ्लाइंग की तरफ से कैंप में आने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब 255 गांवों में से 25 गांवों में सीएम फ्लाइंग जांच कर चुकी है।





अटल भूजल योजना के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है, लेकिन उसमें नागरिकों की संख्या नाम मात्र देखने को मिली। उपस्थित लोगों को अटल भूजल की जानकारी प्रदान करने के साथ जलपान की व्यवस्था भी की जाती है। मामला क्या है इस संबंध में सीएम फ्लाइंग की टीम ने भी गांव में आकर पूछताछ की। जिस तरह बैठक का आयोजन हुआ, उसी प्रकार की टीम को जानकारी दी गई है।
-देवी सिंह, पूर्व सरपंच, कांटी बांस।

-


अटल भूजल की बैठक समय-समय होती रहती है। इसमें अटल भूजल के सदस्य जल संरक्षण की जानकारी देते हैं। साथ में जलपान व्यवस्था भी करते हैं। गांव में जब बैठक होती है, उसके लिए चौकीदार के माध्यम से मुनादी भी कराई जाती है।-बीना देवी, सरपंच बिहाली
विज्ञापन



वर्जन:
अटल भूजल योजना के तहत गांवों में लगने वाले जागरूकता शिविर की जानकारी के लिए सीएम फ्लाइंग 15 दिन पहले आई थी। इस दौरान टीम ने जो भी रिकॉर्ड मांगे थे, वह उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभी जांच की जा रही है।
-नितिन भार्गव, एक्सईएन एवं नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें