फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धू-धूकर जलने लगी लंका, लगे राम के जयकारे

Mon, 29 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21अनाज मंडी की रामलीला में  सीता को राम का संदेश सुनाते हनुमान ।
विज्ञापन
नारनौल। श्री कृष्णा ड्रामेटिकल क्लब अनाज मंडी के रंगमंच पर सुग्रीव-राम मित्रता, बाली वध, अशोक वाटिका प्रसंग और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लीला में दिखाया गया कि सुग्रीव से मिलकर राम ने उनकी व्यथा सुनी। बाली का वध कर उसे न्याय दिलाया। बाली अपने पुत्र अंगद का हाथ राम को सौंपकर वीरगति को प्राप्त हुआ। इसके बाद जामवंत ने हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया। हनुमान जी समुद्र लांघकर लंका पहुंचे, जहां लंकिनी को परास्त कर विभीषण से भेंट की और सीता जी का पता जाना। अशोक वाटिका में हनुमान जी ने राम की मुद्रिका सीता जी को दी, जिससे वे भावुक हो उठीं।
विज्ञापन

इसके बाद रावण पुत्र अक्षय कुमार हनुमान से युद्ध में मारा गया। मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र से हनुमान जी को बंदी बनाकर दरबार में प्रस्तुत किया। रावण के आदेश पर पूछ में आग लगाई गई, तो हनुमान जी ने संपूर्ण लंका दहन कर दी। इसके साथ लीला का समापन हुआ। रामलीला में राम का अभिनय अरविंद गर्ग, लक्ष्मण का मनोज निर्मल, सीता का संजय प्रजापति, हनुमान का योगेश कौशिक, सुग्रीव का अभिषेक सोनी और रावण का मुकेश आनंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें