फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुआवजा लेने के बाद भी जमीन पर कब्जा, अब 20.5 लाख की रिकवरी का थमाया नोटिस

Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में 13 लोगों को जमीन का मुआवजा लेने के बाद भी खेती करनी महंगी पड़ गई है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने 13 लोगों की पहचान कर नोटिस जारी कर दिया है। इन किसानों को सात दिन में 20.5 लाख की राशि जमा करवानी होगी। साथ ही जमीन पर कब्जा छोड़ने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

नारनौल-नांगल चौधरी टी-पॉइंट के पास स्थित जमीन को सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2013 में अधिग्रहित किया गया था। इस जमीन का मुआवजा संबंधित किसानों को उसी समय दे दिया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मुआवजा लेने के बावजूद अनेक किसान पिछले 13 सालों से उसी जमीन पर अवैध रूप से खेती करते रहे थे। इसको लेकर दिसंबर माह में एक व्यक्ति ने हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारियों के पास ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी। जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कुमार का कहना है कि जमीन का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। जमीन अब विभाग के नाम दर्ज है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का वहां खेती करना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में राशि जमा नहीं हुई, तो कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें