फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई अनाज मंडी बनाने के लिए फिर तलाशी जमीन, पहले दो बार योजना नहीं चढ़ पाई सिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आठ माह पहले सीएम की ओर से की गई नई अनाज मंडी बनाने की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए मार्केट कमेटी ने ऊंची भांडारे गांव में करीब 50 एकड़ भूमि तलाशी है। इसके लिए ग्राम पंचायत व विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले भी विभाग की ओर से गांव पाली व उसके बाद गांव माजरा कलां में भूमि की तलाश की गई थी। हालांकि गांव पाली में ग्रामीणों विरोध व माजरा कलां में पंचायती भूमि पर दौहान नदी क्षेत्र होने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी।
महेंद्रगढ़ के महाविद्यालय मैदान में 18 मई को आयोजित हुई धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ में नई अनाज मंडी की घोषणा की थी। आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अनाज मंडी के लिए मार्केट कमेटी को 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से 20 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा की सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है लेकिन अब मार्केट कमेटी व खंड विकास पंचायत विभाग की ओर से इस परियोजना को धरातल पर उतारना किसी चुनौती से कम नहीं है।
शहर में रेलवे स्टेशन के पास चार एकड़ में आजादी से पूर्व बनी मंडी में टिनशेड की व्यवस्था नहीं है। वहीं हर बार फसल खरीद को लेकर जिम्मेदार भी कभी मंडी तो कभी बस स्टैंड की वर्कशॉप व हुडा सेक्टर में खरीद को मजबूर हैं। धर्मकांटों से लेकर अन्य प्रकार की सुविधाएं भी किसानों को मंडी से बाहर ही लेनी पड़ती हैं।
हर बार बारिश व खराब मौसम होने पर बड़े पैमाने पर उपज भीगकर खराब हो जाती है। साथ ही शहर के बीचोंबीच खरीद केंद्र होने से किसानों को जाम से जूझना मजबूरी बन गई है। वर्तमान समय में शहरी दायरे में अनाज मंडी होने के कारण शहर में भी भारी वाहनों के आवागमन से यातायात का दबाव बढ़ जाता है।
वहीं सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास 90 एकड़ पंचायती भूमि उपलब्ध है। अनाज मंडी के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 50 एकड़ भूमि के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।
- वर्जन:

मार्केट कमेटी की ओर से गांव ऊंची भांडाेर में भूमि की तलाश की गई है। ग्राम पंचायत के साथ मिलकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। -दाताराम, कनिष्ठ अभियंता मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें