फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लक्ष्मण ने काटी सूपर्णखा की नाक, राम ने किया खर-दूषण का वध

Sun, 28 Sep 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11अनाज मंडी की रामलीला में शुर्पणखा की नाक काटने की लीला मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिकल क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था की तरफ से आयोजित रामलीला में अत्री-अनसुइया, गुरु-चेला प्रसंग के साथ सूपर्णखा की नाक काटने और खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में पंचवटी में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के निवास के दौरान रावण की बहन सूपर्णखा वहां पहुंची। राम से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार होने पर उसने लक्ष्मण से आग्रह किया। बार-बार मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो लक्ष्मण ने श्रीराम की आज्ञा से उसकी नाक काट दी।
अपमानित होकर सूपर्णखा भाइयों खर और दूषण के पास पहुंची। दोनों विशाल सेना के साथ युद्ध करने आए। भयंकर युद्ध में प्रभु राम ने खर-दूषण का वध कर दिया और उनकी सेना को परास्त किया। इसके बाद सूपर्णखा ने रावण को पूरी घटना सुनाई और लीला को विराम दिया गया।
विज्ञापन




मंचन में राम की भूमिका अरविंद गर्ग, लक्ष्मण का अभिनय मनोज निर्मल, सीता की भूमिका विवेक शर्मा, गुरु का अभिनय जगदीश बिल्ला, चेला की भूमिका वासुदेव सिंघल, सूर्पणखा का अभिनय देवकी सैनी व इंद्रजीत सैनी, खर की भूमिका मुकेश आनंद और दूषण की भूमिका महावीर ने निभाई।कार्यक्रम में नरेश तायल, कर्तव्य निर्मल, हिमांशु निर्मल, विजय जैन, दयानंद सैनी, प्रेम गुलाटी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें