मंडी अटेली। शारदीय नवरात्र पर महासर माता के भक्तों की ओर से शनिवार शाम साढ़े 5 बजे निशान पदयात्रा राधा कृष्ण मंदिर से महासर माता मंदिर तक निकाली गई।
विज्ञापन
श्री संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट से श्रीधर गुप्ता ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में श्याम सुंदर, संतोष पंसारी, हुक्मचंद, रिंकी सिंघल व राकेश अग्रवाल आदि शामिल रहे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर जलपान व फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया।