फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कौशल रोजगार निगम के 1.20 लाख कर्मचारियों को मिले दीपावली बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कई विभागों में कार्यरत 1.20 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने व अक्तूबर का वेतन समय पर जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष गोरा ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों में बड़ी संख्या में कर्मचारी पूरी मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये कर्मचारी भी सरकारी व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं और विभागों के दैनिक कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर इन कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

दिवाली और भैया दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हर परिवार के लिए खुशियों का अवसर होते हैं। कर्मचारियों की भी इच्छा होती है कि वे अपने परिवार के साथ त्योहार की तैयारियां करें। समय पर वेतन न मिलने और बोनस की सुविधा न होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें