फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छठी पर सजे लड्डू गोपाल, भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
फोटो संख्या:59-प्राचीन हनुमान  मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा में श्रीकृष्ण छठी पर श्रद्धालुओं द्वारा स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छह दिन बाद वीरवार देर रात मंदिर में लड्डू गोपाल का छठी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। आयोजन को लेकर महिला श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

मनीष राजपूत ने बताया कि डीएसपी दिनेश यादव और उनकी पत्नी पूनम यादव के सानिध्य में लड्डू गोपाल का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुर जी को नए वस्त्र पहनाकर मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और आभूषणों से सुंदर शृंगार किया गया।
बाल गोपाल को काजल का टीका लगाया गया और कढ़ी-चावल, माखन-मिश्री, 56 भोग, पंचामृत व विभिन्न मिठाइयों का सात्विक भोग लगाया गया। भोग में तुलसी दल भी अर्पित किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और महिलाओं के जच्चा-बधाई गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीतों पर नृत्य किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, श्रद्धा और भाईचारा बढ़ाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें