फोटो 17दुलोठ जाट में सड़क पर जमा गंदा पानी।संवाद
सिहमा। क्षेत्र के गांव दुलोठ जाट के ग्रामीण गंदे पानी की निकासी न होने के कारण बेहद परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की फिरनी पर बने मकान मालिक गंदे पानी की निकासी के कारण काफी परेशानियां महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय पहले बनाई गई नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गांव के निवासी सुभाष चन्द्र, दयानंद, अतर सिंह, रामस्वरूप, सतबीर सिंह, विक्रम सिंह, मनीष कुमार, महेश कुमार, गणेशी लाल का कहना है कि ग्राम पंचायत के पास अधिकृत बजट उपलब्ध न होने के कारण इस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में अवगत कर दिया गया है लेकिन फिर भी यह समस्या जस की तस है।
वर्जन:
इस समस्या के बारे में खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी को शिकायत देकर अवगत कराया जा चुका है। उच्च अधिकारियों द्वारा पाइपों की सफाई करवाने के लिए मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सके।-प्रीतम सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत दुलोठ जाट।
वर्जन:
ग्राम पंचायत की तरफ से शिकायत मिल चुकी है। यह मामला उनके संज्ञान में आया है जल्द ही ग्राम पंचायत को मशीन उपलब्ध करा कर गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपों की सफाई करवाई जाएगी। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।-रेनू लता, बीडीपीओ सिहमा।