फोटो संख्या:72- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन-- संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी स्टाफ का अभाव आमजन के लिए परेशानी बना हुआ है। अस्पताल में एक माह पहले 14 नर्सिंग अधिकारियों को कोरियावस मेडिकल कॉलेज में तबादला कर दिया गया था। अनिता, राजेश, राजू ने बताया कि रात के समय नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने जाते हैं लेकिन महिला नर्सिंग अधिकारी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार कोरियावास में भेजी गई नर्सिंग अधिकारी ज्योति, मंजू व रजनी का वापस तबादला महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में हो गया। चिकित्सकों व नर्सिंग अधिकारियों के कोरियावास जाने के बाद एक माह के समय में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती नहीं है।
12 चिकित्सकों में एक भी चिकित्सक वापस तबादला नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में नहीं हुआ है। हड्डी विभाग में केवल एक ही चिकित्सक है जबकि हड्डी विभाग में प्रतिदिन ओपीडी 80 से 90 हो रही है।
लंबे समय से सुविधाओं की कमी झेल रहे नागरिक अस्पताल में 12 चिकित्सकों व 14 नर्सिंग अधिकारियों के स्टाफ का पिछले एक महीने के दौरान कोरियावास मेडिकल कॉलेज व अन्य संस्थानों में भेज दिया। नागरिक अस्पताल में रोज 400 ओपीडी होती है। ऐसे में अब लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पहले भी संसाधनों की कमी झेल रहा रेफर अस्पताल अब चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियाें के अभाव में खुद वेल्टीनेटर पर नजर आ रहा है। गायनोलॉजिस्ट के अभाव में ऑन काल चिकित्सकों की सुविधा ली जा रही है।