फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऊषा यादव व नितेश कुमार बने कनीना नपा के वित्त समिति सदस्य

विज्ञापन
फोटो संख्या:-57 नगर पालिका कनीना में वित्त समिति के चुनावों में विजेता प्रश्न मुद्रा में---स्रव
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एफसीसी के सदस्य मनोनीत किए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार नगर पालिका के दो सदस्यों को चुनकर यह समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका एफसीसी (वित्त और कराधान समिति) सदस्य का चुनाव किया गया। अब नगरपालिका एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्य इस कमेटी की सहमति से कर सकेगी।
वार्ड नंबर तीन से ऊषा वार्ड नंबर नौ से नितेश कुमार को सदस्य बनाया है। इसमें चार पार्षदों ने नॉमिनेशन किया था जिसमें वार्ड नंबर तीन से ऊषा, वार्ड नंबर नौ से नितेश कुमार, वार्ड नंबर चार से रेखा कुमारी व वार्ड नंबर 10 से योगेश कुमार नामांकन किया था। बेलेट पेपर से इलेक्शन करवाया गया था।
ऊषा को 8 वोट व वार्ड नंबर 9 से नितेश गुप्ता को 8 मिले हैं। बाकी को 7 वोट मिले हैं। इस दौरान सचिव कपिल, एमई दिनेश कुमार, जेई राकेश कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, वार्ड 2 से दीपक चौधरी, वार्ड 14 राजेंद्र सिंह लोढ़ा, वार्ड 5 से राजकुमार, वार्ड 6 से राकेश कुमार, वार्ड 7 से राजेश देवी, वार्ड 8 से पूजा, वार्ड 11 से होशियार, वार्ड 12 से सुमन देवी, वार्ड 13 से सूबे सिंह, मनोनीत पार्षद सवाई सिंह व नीलम कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें