फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोजगारपरक कोर्स का अभाव, विद्यार्थियों ने नहीं लिया दाखिला

Sun, 27 Oct 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्स में दाखिलों के लिए इस वर्ष कई बार दाखिले की तिथि को बढ़ाया गया, लेकिन फिर भी कॉलेज में उपलब्ध सीटों में से कई सीट रिक्त रह गई हैं। विशेष तौर पर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सीट रिक्त रहीं।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स में उपलब्ध 1540 सीट में से मात्र 918 सीट पर ही दाखिला हो पाया और 622 सीट रिक्त रह गई। वहीं महिला कॉलेज में उपलब्ध 1200 सीट में से 809 सीट पर दाखिला हो पाया और 361 सीट रिक्त रह गई। पीजी कॉलेज में करीब 40.38 प्रतिशत और महिला कॉलेज में 32.58 प्रतिशत सीट बिना दाखिले के रिक्त हैं।

इसका कारण यह है कि पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज दोनों में पारंपरिक कोर्स तो उपलब्ध है, लेकिन रोजगारपरक कोर्स का अभाव है। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए युवाओं में कम उत्साह देखा गया। मनचाहे कोर्स नहीं होने के कारण क्षेत्र के युवा बड़े शहरों का रुख कर रहें हैं। संभावना है कि आगामी सत्र में कॉलेज में कुछ नए रोजगार पूरक कोर्स को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रोजगारपरक कोर्स के अभाव के कारण इस सत्र में दाखिले की तिथि कई बार बढ़ाने के बाद भी कॉलेज में उपलब्ध सीट में से कई सीट रिक्त रह गई। युवाओं की मांग को देखते हुए आगामी सत्र में कुछ नए रोजगारपरक कोर्स को जोड़ा जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवा सुगमता के साथ पसंदीदा कोर्स का चयन करते हुए अध्ययन कर सकें।
विज्ञापन

डाॅ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें