महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से विद्यार्थियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑन द स्पॉट दाखिला की 30 अक्तूबर अंतिम दिन है। दाखिले के अब चार दिन शेष बचे हुए हैं। क्षेत्र की सात आईटीआई में 1848 सीट पर 1380 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 468 सीट रिक्त हैं। संस्थानों की ओर से अंतिम चार दिन में रिक्त सीट को भरना किसी चुनौती से कम नहीं है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य महावीर सिंह व इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए अंतिम चार दिन शेष बचे हुए हैं। महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग, मालड़ा बास, भोजावास, डेरोली अहीर आईटीआई में करीब 1848 सीट पर 1380 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 468 सीट रिक्त हैं। ऑन द स्पॉट दाखिला में 30 अक्तूबर तक सभी रिक्त सीटों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
संस्थान सीट रिक्त भरी
महेंद्रगढ़ आईटीआई 668 169 499
महिला आईटीआई 180 12 168
डेरोली अहीर 148 64 84
मालड़ा बास 220 87 133
सतनाली 216 33 183
सेहलंग 172 79 93
भोजावास 244 24 220