फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर दिखाए काले झंडे

Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1 अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के सदस्य।संवाद - फोटो : शहर के ट्यूलिप प​ब्लिक स्कूल में परिणाम आने के बाद खुशी व्यक्त करते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई ने राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर झाड़ू प्रदर्शन व काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जो सुविधाएं नगर परिषद के कच्चे सफाई कर्मचारियों को दी जा रही हैं वह सुविधाएं नगर परिषद नारनौल में समय पर नहीं दी जा रही है। वहीं कर्मचारियों को गेहूं के लिए 25 हजार रुपये दिए जाने थे। लेकिन इस नगर परिषद व नगर पालिकाओं ने मना कर दिया है। मंगलवार को हड़ताल की वजह से शहर में सफाई हो सकी। आंदोलन की अगुवाई इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत,राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, जिला प्रधान राहुल सारवण, इकाई सचिव महावीर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह दरोगा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें