अमर उजाला एवं आरपीएस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आरपीएस कॉलेज बलाना में एक शाम-युवाओं के नाम कार्यक्रम में ओलंपियाड-2020 में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके संस्था के संस्थापक निदेशक डॉ. ओपी यादव एवं सीईओ मनीष राव ने कक्षा चौथी से दसवीं तक 280 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रो कार विजेता अंकित कौशिक ने कहा यह कार पापा को गिफ्ट करूंगा। इंजीनियर बनकर उनके सभी सपने भी पूरे करूंगा।
आरपीएस ओलंपियाड के प्रमुख विजेता दसवीं के छात्र अंकित ने सेंट्रो कार जीतने पर कहा कि वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। इससे पहले प्रिंस स्कूल सीकर में भी उसने इस प्रकार की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। अंकित ने कहा कि अभी वह दसवीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। अंकित ने कहा उसके पापा अशोक कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य हैं। यह कार वह अपने पापा को गिफ्ट करेगा। इंजीनियर बनकर अपने पिता के सपनों को पूरा करुंगा। अंकित ने बताया कि उसकी माता सुनीता गृहणी हैं।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रो. राजपाल का योगदान सराहनीय रहा। आरपीएस संस्था के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव ने परीक्षा के विजेताओं को शुभकामना देते हुए कहा ऐसी प्रतियोगिता सफलता की सीढ़ी बनती हैं। चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव सीईओ मनीष राव, कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र यादव, डॉ. महेश यादव, डॉ. धर्मेश कौशिक, प्रिंसिपल बाबूलाल यादव, प्रिंसिपल डॉ. सरिता वी सिंह, प्रिंसिपल डॉ. देवेन्द्र कादयान, डॉयरेक्टर संदीप देशवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
ये रहे विजेता
कक्षा दसवीं - अंकित कौशिक - सेंट्रो कार, तनिष्का - लैपटॉप, भूपेश यादव टैबलेट।
कक्षा नौवीं के विजेता - विवेक कुमार- स्कूटी, सारविक - लैपटॉप, नेहा कुमारी - टैबलेट
कक्षा आठवीं के विजेता - गरवीत सिंघल - स्कूटी, अनुप यादव - लैपटॉप
कक्षा सातवीं के विजेता - अनीश- स्कूटी, कृशिव - टैबलेट, सक्षम - किन्डल,
कक्षा छठी के विजेता - भाव्या - स्कूटी, आदित्य - टैबलेट, शिवम गर्ग - किन्डल
कक्षा पांच के विजेता - यश कुमार - लैपटॉप, आर्यन - टैबलेट, निष्ठा बंसल - किंडल,
कक्षा चार के विजेता - अद्वितिया - लैपटॉप, नमन - टैबलेट, आयुष - किंडल
स्कूटी के साथ छात्रा भव्या।- फोटो : Narnol
सेंट्रो गाडी के साथ छात्र अंकित कौशिक अपने परिजनों के साथ।- फोटो : Narnol
कार्यक्रम में टॉपर छात्र अंकित कौशिक को सेंट्रो की चाबी भेट करते आरपीएस ग्रुप के संस्थापक ओपी या?- फोटो : Narnol