फोटो 25प्रतियोगिता में विजेता छात्र।स्रोत डीआईपीआरओ
- फोटो : संग्रामपुर में हुई लूट के बाद विशेषरगंज चौराहे के पास जांच करते पुलिसकर्मी।
नारनौल। राजकीय माध्यमिक स्कूल नसीबपुर में वीरवार को हुए जिलास्तरीय टैलेंट सर्च में कक्षा 6 से 8 के फोक डांस में पीएम श्री स्कूल नांगल चौधरी की कृतिका प्रथम रही। द्वितीय स्थान पीएम श्री स्कूल नांगल चौधरी की भाविका और तीसरे स्थान पर राजकीय स्कूल राजावास की छात्रा साक्षी रहीं।
इसके अलावा विजुअल आर्ट 2डी में कक्षा 7वीं के तुषार प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालड़ी पनियार के छात्र जितेंद्र कुमार विजुअल आर्ट 3डी में प्रथम रहे।
कक्षा 9 से 12 में हरियाणवी ग्रुप डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नारनौल की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना की टीम द्वितीय व पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग में पीएम श्री भोजावास की टीम ने प्रथम व आरोही मॉडल स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
थिएटर में मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल की टीम ने प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल मंढाना की टीम ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के विजेताओं को डीपीसी डॉ. विश्वेश्वर, राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी हरमेंद्र यादव, डीपीसी कार्यालय के मुकेश कुमार, ममता बीआरपी, अनिल, प्रीति, निर्मला एबीआरसी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।