कोविड-19 टीकाकरण के लिए 8 फरवरी को नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी, छिलरो, सिहमा व सतनाली में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस मेगा कैंप में दूसरे चरण के लाभार्थियों के अलावा पहले चरण में बचे हेल्थ वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग व नगरपरिषद के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी, छिलरो, सिहमा व सतनाली इन 8 जगहों पर उपरोक्त विभागों के कर्मचारी जिनका पंजीकरण कोविन पोर्टल पर हो चुका वो लाभार्थी अपने नजदीक लगने वाले टीकाकरण केंद्र पर कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं।
उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. रामनिवास डहिनवाल ने बताया कि पुलिस विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग व नगरपरिषद के कर्मचारियों व शेष बचे हेल्थ वर्करों जिनका कोविन पोर्टल पर पंजीकरण है वे 8 फरवरी को अपने नजदीकी सेंटर पर कोविड-19 का टीका लगवा कर मेघा कैंप को सफल बनाने में अपना योगदान दें।