फोटो नंबर-03पत्रकारों से बातचीत करते डीसी डॉ. विवेक भारती व साथ एसपी पूजा वशिष्ट व अन्य। संव
- फोटो : kathua
नारनौल। सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रोजेक्ट का जिला प्रशासन क्रियान्वयन कर रहा है। इसके अलावा सीएसआर के माध्यम से भी कई कार्य जिला प्रशासन की पाइप लाइन में हैं। यह जानकारी मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नजदीक आईआईटी बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि प्रोजेक्ट स्वीकृत हो जाए। इसके अलावा नारनौल शहर के लिए बनने वाले स्टेडियम के लिए भी जमीन फाइनल की जा चुकी है। बड़कोदा-बड़गांव में जिलास्तर के स्टेडियम के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह बेहतर जगह है जो 152-डी ग्रीन कॉरिडोर के साथ लगती है।
उपायुक्त ने जिला में निर्माणाधीन विभिन्न प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए बताया कि नारनौल के नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का भवन लगभग पूरा हो गया है। इसी प्रकार अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बनाए गए 110 फ्लैट की अलॉटमेंट प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नांगल चौधरी के बस स्टैंड और फायर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नारनौल शहर में मई तक रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार कोरियावास मेडिकल कॉलेज का भवन भी तैयार हो चुका है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिलें के शहरों में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पांचों शहरों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए एक साथ टेंडर फाइनल करने के लिए सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में ऑडिटोरियम के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सुभाष पार्क के सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।