फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 10 Apr 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56-कनीना में  अतिक्रमण हटाओ अ​भियान  के  तहत सामान को उठाकर ट्रॉली में डालते नगर पा
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका की ओर से बुधवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने अटेली टी प्वाइंट, मंडी मोड़, तहसील गेट के सामने, बस स्टैंड, बाबा मोलड़नाथ चौक, शहर थाना रोड पर रेहड़ी, फड़ी व दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सचिव कपिल कुमार ने बताया कि चेतावनी के बाद भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते हुए बाजार में अतिक्रमण कर आने-जाने के रास्ते रोके हैं। बाजार में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर सुंदरता को खराब किया जा रहा है। सभी होर्डिंग को हटाया गया है। अभियान चलाकर दुकानों से बाहर रखे गए सामान को हटवा दिया गया।
भविष्य में कोई निश्चित सीमा से आगे अवैध रूप से सामान रखकर बाजार के रास्ते को बाधित करता पाया गया तो चालान काटकर सामान जब्त भी कर लिया जाएगा। इस दौरान राकेश यादव जेई, सफाई इंचार्ज सुरेंद्र वशिष्ठ, जमादार राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं समाजसेवी नवीन यदुवंशी, नरेंद्र फौजी ने कहा कि एक तरफ तो दुकानदारों द्वारा रेहड़ी वालों से पैसा लेकर दुकानों के सामने रेहड़ी लगवाई जा रही है। दूसरी तरफ प्रशासन और पार्षद उनकी रेहड़ियों को हटा रहे हैं। प्रशासन को पहले इनके लिए जगह उपलब्ध करवानी चाहिए और उन दुकानदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो इनसे पैसा वसूल रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर एक की पार्षद मंजू देवी का कहना है इस तरह की कार्रवाई रुकवानी चाहिए। चेयरमैन को पहले सभी पार्षदों की बैठक बुलानी चाहिए। शपथ ग्रहण के बाद अभी तक कोई बैठक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें