कोरोना वायरस के कारण जिला लॉकडाउन है। ऐसे में पूरा बाजार बंद है और जरूरत की दुकानें ही खुली हैं। ऐसे अमर उजाला आपके लिए जिले के जरूरी नंबरों व जानकारी दे रहा है। जिससे जरूरत के समय आप इसका लाभ उठा सके।
सर्दी-जुकाम होने पर कहां जाएं
जिला नागरिक अस्पताल में फ्लू कार्नर की ओपीडी रोजाना चल रही है। यहां पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कोई भी सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार का मरीज डॉक्टरों को दिखा सकता है।
सामान्य बीमारी पर कहां जाए, मेडिकल इमरजेंसी पर कहां संपर्क करें
स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। जीएच में सामान्य बीमारी की ओपीडी बंद है। गायनी व बच्चों की ओडीपी चल रही है। इमरजेंसी होने पर कभी भी अस्पताल आ सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 01282-250391 पर जानकारी ले सकते हैं।
कोरोना के लक्षण होने पर कहां जाएं, इसकी जांच कहां होगी
यदि आपको कोरोना से संबंधित कोई लक्षण लगता है तो नागरिक अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर स्वास्थ्य जांच के बाद सैंपल लेंगे और कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रहेंगे। यदि विदेश से लौटे हैं तो खुद 14 दिन क्वारंटीन में रहे। ऐसे लोगों की स्वास्थ्य की जांच विभाग की टीम करती रहती है। कोरोना के लिए 9306754767 पर संपर्क करें।
दूध, सब्जी व फल कहां उपलब्ध है
शहर के सभी डेयरी सेंटर खुले हैं। रेवाड़ी रोड स्थित वीटा का सेंटर है। फल व सब्जियों की मंडी नई अनाजमंडी नांगल चौधरी रोड पर है। यहां से किसी भी वक्त सब्जी व फल ले सकते हैं। इसके अलावा नारनौल मार्केट कमेेटी ने पूरे शहर को 12 जोन बनाकर रेहड़ी वालों को लाइसेंस दिया है, जो गली में सब्जी व फल बेच रहे हैं। कोई समस्या हो तो सतनाली व महेंद्रगढ़ के लिए 9466349947, नारनौल व नांगल चौधरी के लिए 9416417857, अटेली 8168765696 व कनीना 9813177879 मोबाइल पर संपर्क करें।
जिले में रुकने का इंतजाम कहां है और क्या करना होगा
जिले में सामान्य अस्पताल व बस स्टैंड नारनौल, अटेली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नांगल चौधरी में बैजनाथ कॉम्पलेक्स, महेंद्रगढ़ व कनीना में नपा कार्यालय को अस्थाई रूप से रैन बसेरा बना है। यहां पहुंचने पर संबंधित विभाग को सोने व खाने का इंतजाम है। कोई कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। इसके लिए नप नारनौल के ईओ अभय सिंह यादव के मोबाइल 9416216410 पर संपर्क करें।
प्रश्न : लॉकडाउन के दौरान पास कहां से बनेगा
उत्तर : सरल पोर्टल के माध्यम से मूवमेंट पास जारी होगा। इसके लिए सरल केंद्र पर जाना होगा या ऑनलाइन खुद मोबाइल पर पंजीकरण कराएं। कोई परेशानी हो तो एडीसी के मोबाइल 9812220009 पर संपर्क करें। साथ ही महेंद्रगढ़ एसडीएम के 8307250414, एसडीएम नारनौल के 8684853009 व एसडीएम कनीना के मोबाइल 7015194283 भी फोन कर जरूरी जानकारी ले सकते हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के पास नगराधीश करेंगे। उनका मोबाइल 8620000004 हैं।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण नंबर
पेंशन के लिए 7015975523
पशु चारा से संबंधित 9416086 998
खाद, बीज व दवाई 9416446457
दवा छिड़काव 9467257933
आंगनवाड़ी सेंटर 9671284402
भोजन के लिए 9812831111
कंट्रोल रूम का नंबर 01282-251209
स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी 01282-250391,1075,108