फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में : मनोज

Sun, 24 Nov 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11महिला कॉलेज में एलपीजी सुरक्षा के बारे में जानकारी देते नोडल अधिकारी मनोज कुमार। 
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में डाॅ. पारुल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को एलपीजी सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्रगढ़ तेल विपणन कंपनी के नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि रसोई की सुरक्षा हमारी प्राथमिक में है। उन्होंने गैस रिसाव की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। गैस के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के समय सिलिंडर की जांच करें। चूल्हे को सिलिंडर से ऊंचे स्थान पर रखें। इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर को हमेशा बंद करें। गैस लीकेज की आशंका पर सावधानी बरतें।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को गैस लीकेज होने पर इमरजेंसी नंबर 1906 के इस्तेमाल पर जोर दिया। साथ ही एलपीजी से संबंधित सुरक्षा और बचाव के वीडियो भी छात्राओं को दिखाए गए। कार्यक्रम की प्रभारी डाॅ. ममता शर्मा, डाॅ. हरमीत कौर व डाॅ. समित यादव ने भी छात्राओं को गैस के सुरक्षित उपयोग उपयोग के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम की प्रभारी डाॅ. ममता शर्मा ने एलपीजी सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप सबको किचन में काम करते समय ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में पंच परमेश्वर के रूप में डाॅ. ज्योति यादव, डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. राधिका, खास संयोगिता सुनीता शुक्ला, मुनीश, मुनेश यादव व डाॅ. शर्मिला यादव मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें