फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किशन ने भित्ति चित्र में पाया प्रथम स्थान

Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। जिलास्तरीय कला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर के छात्र किशन ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य अमर सिंह ने कहा कि मंगलवार को विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा के सौजन्य में माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में आयोजित जिलास्तरीय कला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी किशन ने जिले में भित्ति चित्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष सांवरिया, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा व जिला स्पोर्ट्स अधिकारी रमेश सोनी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रवक्ता अजय यादव, नरेंद्र कुमार, नीरज शर्मा मधु मरोड़िया, कला अध्यापक रामगोपाल व समस्त मेहनती स्टाफ को जाता है जिनके कुशल मार्गदर्शन में उनके विद्यालय के छात्र हर क्षेत्र में जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके प र गांव सरपंच प्रतिनिधि बबरुभान बोहरा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विरेंद्र सिंह यादव, एसएमसी प्रधान रामानंद, पंचायत समिति चेयरमेन प्रतिनिधि राजकुमार यादव, हरपाल थानेदार, भरत सिंह सहित स्टाफ ने विजेता प्रतिभागी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें