बाबा जयरामदास किक्रेट स्टेडियम में सोमवार को पहले राउंड के तीनों मैच खेले गए। इसमें 2018 की उप विजेता रही नंद गांव भिवानी की टीम ने कोसली और तमिलनाडु की टीम को हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। नंदगांव की टीम में अंडर-19 भारत क्रिकेट टीम में खेल चुके मनीष रावत ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 3 छक्के लगाए और नॉट आउट रहे। इस समय मयंक रावत अंडर-23 दिल्ली की ओर से खेलते हैं।
बीजेआरडी महाकुंभ का सोमवार को 13वें दिन का पहला मैच नंदगांव भिवानी और कोसली के मध्य खेला गया। नंदगांव भिवानी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदगांव भिवानी की टीम ने 12 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पिछा करते हुए कोसली की टीम 11.5 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच एकांश रहे। एकांश ने 28 गेंदों पर 59 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 6 छक्के लगाए। नंदगांव की टीम में मयंक रावत मौजूद थे। जिन्होंने दूसरा मैंच कोसली और तमिलनाडू के मध्य खेला गया। जिसमें कोसली ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोसली ने 12 ओवर में 94 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पिछा करते हुए तमिलनाडु की टीम ने 12 ओवर में 86 रन ही बना पाई। इस मैच में मैन आफ द मैच साहिल रहे। जिन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
तीसरा मैच नंदगांव और तमिलनाडू के मध्य खेला गया। जिसमें नंदगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदगांव ने 12 ओवर में 136 रन बनाए। लक्ष्य का पिछा करते हुए तमिलनाडु 12 ओवर में 70 रन ही बना पाई। इस मैच में मैन ऑफ दी मैंच एकांश रहे। जिन्होंने 24 गेंदों में 1 चौका और 9 छक्के लगाए। अब तक एकांश ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगा चुके है। बीजेआरडी महाकुंभ में मुख्य अतिथि प्रवीन निभेंडिया थे। उन्होंने 11000 रुपये बाबा के पवेलियन के लिए भेट किए। इस दौरान मंदिर कमेटी प्रधान सूबेदार रामौतार, उप प्रधान शेरसिंह, कंवर सिंह, विनोद पाली, राजेश गोयल, कोच प्रीतम, शमशेर, विरेंद्र, राजकुमार, अनिल, मास्टर अशोक, मास्टर होशियार, मास्टर सतीश, केशव, बंटी, कमल, रति, राहुल, पम्मी, पवन मौजूद थे।
आज इन टीमों के होंगे मुकाबले
सोमवार को पहले राउंड के मैच खत्म हो गए हैै। मंगलवार से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। सभी मैच 20-20 ओवर के खेले जाएंगे। मंगलवार को पहला मैच जम्मु कश्मीर और आर्मी बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच नंद गांव भिवानी और बीजेआरडी पाली के बीच खेला जाएगबा। 16 जनवरी से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे तथा 17 जनवरी को फाइनल मैच खेले जाएंगे।