फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड पर अपनी टीम का नेतृत्व करेंगी कीर्ति

विज्ञापन
कीर्ति यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव भुंगारका की बेटी कीर्ति यादव सेंट टेरेसा कॉलेज कोचिन केरला में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान लेकर 26 जनवरी को आर्मी परेड के लिए चयनित हुई हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में कीर्ति यादव अपनी टीम का नेतृत्व करेंगी। कुछ दिन पहले कीर्ति यादव ने राष्ट्र स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में हरियाणा के प्रतिभागियों का नेतृत्व किया था। इसमें उन्होंने अपने संसद कक्ष में वोकल फार लोकल विषय पर अपना संबोधन दिया था। इसमें उन्होंने अपने देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ बेरोजगारी कम करने पर तर्क दिया था। उन्होंने कहा था कि आधुनिकता की दौड़ में लोगों ने विदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर स्थानीय कारखानों पर पड़ना रहा। इससे कई उद्योग तेजी से बंद हो गए और बेरोजगारी बढ़ गई। जिस कारण से वोकल फार लोकल विचारधारा को अपनाना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने की अपील की। युवा संसद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कीर्ति को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन

बता दें कि कीर्ति की बड़ी बहन फाइटर पायलट लेफ्टिनेंट रेनू यादव इंडियन एयर फोर्स में हैं। पिता अशोक यादव मास्टर चीफ पीटी ऑफिसर इंडियन नेवी में हैं। पूरे देश में अपने गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने वाली दोनों प्रतिभाओं को ग्रामीणों ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव की दोनों बेटियों ने पूरे देश में अपनी काबिलियत के बल पर अपने गांव व माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें