फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नौ घंटे बंधक बनाकर चार बदमाशों ने लूटी कैब

विज्ञापन
विज्ञापन
ओला कैब से टैक्सी को बुक कराने वाले दो युवकों को महेंद्रगढ़ छोड़ने आ रहे टैक्सी चालक को नौ घंटे तक बंधक बनाने के बाद चार अन्य बदमाश गाड़ी लूट कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर राजस्थान के फतेहपुर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कनीना पुलिस के पास भेज दी। जहां से मामला रेवाड़ी पुलिस का होने के कारण कनीना पुलिस ने केस को रेवाड़ी पुलिस के पास भेज दिया। अब मामला की जांच डहीना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित टैक्सी चालक जयवीर सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से इटावा यूपी का रहने वाला है। वह ओला कैब के मार्फत किराए पर गाड़ी चलाता है। ओला कैब की ओर से शनिवार अलसुबह 3:45 बजे गोपालपुर वजीराबाद दिल्ली से महेंद्रगढ़ के लिए आने-जाने के लिए दो युवकों ने गाड़ी बुक कराई थी। वह गाड़ी की बुकिंग करवाने वाले युवकों को सुबह करीब चार बजे लेकर महेंद्रगढ़ के लिए निकल लिया। करीब छह बजे जब कनीना-डहीना के बीच पहुंचे तो दोनों युवकों ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवा ली। दोनों युवकों के साथ मैं भी पेशाब करने के लिए गाड़ी से बाहर आ गया। इसी दौरान पीछे से दूसरी स्विफट गाड़ी उनकी कार के पास आकर रुकी, जिसमें से चार युवक उतरकर आए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जबकि गाड़ी बुकिंग करवाने वाले दोनों युवक भाग गए। इसके बाद दो युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और गाड़ी में पीछे अपने पैरों के पास लेटाकर बंधक बना लिया। जबकि एक युवक गाड़ी चलाने लगा और दूसरा आगे वाली सीट पर बैठ गया। इसके बाद चारों बदमाश उसे राजस्थान ले गए। जहां तीन बदमाश उसे दोपहर करीब 2:45 बजे फतेहपुर-सालासर रोड पर छोड़ कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जबकि उनका एक साथी पहले ही उतर गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गाड़ी बुक करवाने वाले दोनों युवक और वारदात करने वाले चारों बदमाशों की मिलीभगत हो सकती है। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बारे में उसने एक ढाबा संचालक को बताया। इसके बाद ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। फतेहपुर पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जीरो एफआईआर कनीना पुलिस के पास भेज दी।
बैंक खाते और पर्स से निकाले रुपये
पीड़ित ने बताया कि आरोपी कद काठी से हरियाणा के लग रहे थे और हरियाणवी भाषा बोल रहे थे। आरोपी उससे ड्राइविंग लाइसेंस, चेकबुक, आधार कार्ड, मोबाइल सिम छीन लिए। जबकि पर्स में रखे 4000 रुपये में से 3800 रुपये निकाल लिए और 200 रुपये पर्स में छोड़कर पर्स लौटा दिया। इसके अलावा आरोपियों ने रास्ते में एटीएम बूथ पर खाते के पैसे चेक किए, लेकिन खाते में 350 रुपये होने के कारण उसे कार्ड लौटा दिया।
विज्ञापन

कार लूटने के मामले की जांच की तो मामला डहीना पुलिस जिला रेवाड़ी का मिला। राजस्थान पुलिस से मिली जीरो एफआईआर को रेवाड़ी पुलिस के पास भेज दिया है। अब मामले में रेवाड़ी पुलिस ही जांच करेगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र राणा, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें