फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिलारपुर को हराकर 5 विकटों से खोड़ ए बनी विजेता

Mon, 20 Jan 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25ट्रॉफी के साथ विजेता गांव खोड़ ए की टीम। संवाद - फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव खोड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की 25 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में खोड़ ए, दुलोठ, सिलारपुर, खोड़ सी के बीच मैच हुआ था। इसमें फाइनल में खोड़ ए और सिलारपुर ने प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में सिलारपुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए। बैटिंग करने उतरी खोड़ ए कि टीम ओपनिंग जोड़ी शानदार रही। खोड़ ए की टीम ने 10.5 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर 89 रन बनाकर विजेता बन गई।
मैन ऑफ द मैच का खिताब सेठी सिलारपुर ने जीता। इस मौके पर पूर्व सरपंच सतपाल सिंह चौहान ने विजेता टीम खोड़ ए को 21 हजार एवं उपविजेता टीम सिलारपुर को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश न होकर कमियों को दूर करना चाहिए। अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। इस मौके पर गोपी, अनिल, सत्तू सिंह, शक्ति सिंह, प्रवीण, बल्लू मानसिंह क्लब के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें