फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रही खानापूरी

Tue, 26 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से एक सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। पालिका दुकानदारों को नोटिस देने तक ही समिति रहा। दुकानदारों ने सड़क पर सामान सजाकर फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार और शहरवासियों का अभियान में कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में दुकानदारों को नोटिस देकर सामान निर्धारित स्थान पर लगाने को कह रहे है, लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों ने सामान बरामदों के साथ-साथ सड़कों पर लगाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि नगर पालिका की ओर से पांच नवंबर से 12 नवंबर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान का धरातल पर असर नहीं दिख रहा। दुकानदारों ने सामान लगाने के बाद शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई हैं। दुकानदारों ने 10 से 15 फीट दुकान के बाहर सामान लगा लिया है। इसके कारण बाजार में जाम लग जाता है। नगर पालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आया है। सबसे अधिक जाम की स्थिति सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड पर बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर की चौड़ी सड़कें दिन में संकरी हो जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़के 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है। दुकानदार सड़क के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं। उसके बाद उनके आगे वाहन व रेहड़ी लगा लेते हैं, जिससे चौड़ी सड़क गली का रूप ले लेती है। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर खरीदारी के लिए दुकान में चले जाते हैं। वाहन खड़ा करके एक-दो घंटे में आते है।
-
इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहर के समय यहां से गुजरने वाले स्कूली वाहन लोगों की ओर परेशानी बढ़ा रहे हैं। जाम के कारण पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। जाम की यह स्थित शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।

वर्जन....
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान दोबारा से चलाया जाएगा। जहां पर ज्यादा अतिक्रमण है वहां पर सामान को जब्त किया जाएगा। दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह शहर को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बनाने में नगर पालिका का सहयाेग करें। दुकानदार सामान निर्धारित स्थान पर लगाए।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें