फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खरीफ फसल की बिजाई का सीजन शुरू, खाद केंद्रों पर नहीं डीएपी खाद, किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- नवीन शेखावत सतनाली
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। खरीफ फसल सीजन की तैयारियों शुरू हो चुकी है लेकिन किसानों के लिए डीएपी खाद को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि बुवाई का समय नजदीक है लेकिन सहकारी समितियों और खाद विक्रेताओं के यहां डीएपी उपलब्ध ही नहीं है। इससे बिजाई की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

यदि आने वाले दिनों में डीएपी की आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई तो खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों को जिले में 14 हजार एमटी खाद की डिमांड भेजी गई है। दो दिन में करीब एक हजार एमटी खाद आने की संभावना है।
जिले में 117115 किसान मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है। वहीं 344827 एकड़ भूमि पोर्टल पर पंजीकृत है। अब तक 88600 फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। एक किसान को तीन डीएपी खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


कई दिनों से डीएपी खाद के लिए चक्कर लगा रहा है लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। खेत में अब बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता है। यदि समय पर डीएपी नहीं मिली तो फसल उत्पादन पर असर पड़ सकता है।-नवीन शेखावत, किसान, सतनाली

सहकारी समिति में भी किसानों को खाद नहीं मिल रही। उन्होंने सतनाली व महेंद्रगढ़ की प्रत्येक खाद बीज की दुकान और सहकारी समिति से पता करने के बाद भी डीएपी नहीं मिला। उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। -प्रवीण, किसान, बड़राई

डीएपी की कमी के चलते कुछ किसान निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है जबकि डीएपी की जगह दूसरी कोई खाद खरीद रहे है जहां उन्हें अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। -विकास पूनिया, किसान, सुरेहती


खास तौर ग्वार की खेती के लिए डीएपी खाद फसल की शुरुआती बढ़वार के लिए महत्वपूर्ण होती है। किसान मौसम के अनुसार खेती की योजना बनाते हैं लेकिन खाद की कमी से उनकी पूरी योजना बिगड़ रही है। -राकेश, किसान, जड़वा

वर्जन:
तीन से चार दिन में जिले के सरकारी व निजी खाद एवं बीज केंद्र पर डीएपी उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों को खाद के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-संजय कुमार, गुण नियंत्रण निरीक्षक अधिकारी

फोटो संख्या:74- नवीन शेखावत सतनाली

फोटो संख्या:74- नवीन शेखावत सतनाली

फोटो संख्या:74- नवीन शेखावत सतनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें