फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केकैई ने मांगा राम वनवास व भरत को राजगद्दी

Thu, 25 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

महेंद्रगढ़ में विभिन्न रामलीला मंचों पर कोप भवन की लीला का भावुक मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को संवेदनशील और जिज्ञासु बना दिया। कार्यक्रम में भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- श्री आदर्शरामलीला कमेटी में कोप भवन की लीला का मंचन देखते दर्शक--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद, श्री आदर्श रामलीला कमेटी व श्रीहनुमान रामलीला के मंचों पर वीरवार रात को कोप भवन की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

श्री रामीलीला परिषद के प्रथम दृश्य में कैकेई के किरदार में अतुल दिवान और राजा दशरथ के किरदार में सुधीर दीवान थे। इनके बीच संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। श्रीरामलीला परिषद में वीरवार को मंचन का शुभारंभ पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। अध्यक्षता देवेंद्र यादव ने की। मुख्यातिथि ने युवाओं से आह्वान किया कि वह श्रीराम के की शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालें।
विज्ञापन

कोप भवन की लीला के दौरान राम बने रवि सैनी, लक्ष्मण जय सिंह सैनी, सीता पंकज यदुवंशी, मंथरा के किरदार में कृष्ण स्वरूप ने अपने शानदार संवाद से दर्शकों पर छाप छोड़ी। भगवान श्रीराम के वन गमन की खबर सुनकर लक्ष्मण व केकैई के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं श्रीआदर्श रामलीला व हनुमान रामलीला के मंचों पर भी वीरवार रात को कोप भवन की लीला का मंचन किया गया। दोनों रामलीलाओं के पंडालों में दर्शकों की अच्छी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें