नारनौल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के लिए 6 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल की काव्या ने प्रथम, एचपीएस स्कूल के केशव ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की अंशु ने तृतीय स्थान पाया। यदुवंशी शिक्षा निकेतन की निवांशी व नैना ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
क्ले माॅडलिंग प्रतियोगिता में हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की अनुष्का ने प्रथम, सीएल पब्लिक स्कूल की वामिका ने द्वितीय और भारती पब्लिक स्कूल के हिमांक ने तृतीय स्थान पाया। आरपीएस पब्लिक स्कूल की वरोनिका व यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली की प्राची ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
क्ले माॅडलिंग (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में भारती पब्लिक स्कूल के यश ने प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल के हर्षित ने द्वितीय व आरपीएस स्कूल की महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एचपीएस के गौरव सैनी व हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की सौम्या ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा व विशिष्ठ अतिथि जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह रहे। विपिन शर्मा ने कहा कि बाल भवन एक ऐसी संस्था है जो बच्चों को उनकी आयु, रूचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविध कलाओं के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाती है।
सोलो डांस व ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय और कार्ड मेकिंग व क्ले मोडलिंग प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने प्रतिभागी सीधे राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, मनीष कुमार लेखाकार, सुरेंद्र सिंह लिपिक, रोहताश सिंह रंगा, मनोज कुमार मैनेजर ई-लाईब्रेरी व समस्त बाल भवन स्टाफ व विभिन्न स्कूलो के बच्चे व अध्यापक उपस्थित रहे।