फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कारोली ने बूढ़वाल बी को हराया

विज्ञापन
फोटो 16: ​खिलाड़ियों से हाथ मिलाते सरपंच व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नारनौल। राजीव गांधी खेल स्टेडियम धौलेड़ा में आयोजित अंतर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता (द्वितीय चरण) में शुक्रवार को कारोली की टीम ने बूढ़वाल को परास्त कर क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में विभिन्न नर्सरियों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबलों के दौरान कारोली ने बूढ़वाल बी को 2-0 और मौखुता ने बूढ़वाल ए को 2-0 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया। देर शाम तक प्रतियोगिता के जारी रहने के कारण फिलहाल विजेता टीम की घोषणा नहीं हो पाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच सहीराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सूबेदार बगड़ावत सिंह, फूल सिंह, रामकिशोर, प्रकाश, प्रदीप व मंगेज खटाना सहित वॉलीबॉल नर्सरियों के कोच एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपने संबोधन में सरपंच सहीराम ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए सबसे परिचय कर हाथ मिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें