फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाकुंभ के लिए कराटे खिलाड़ियों की जोरदार तैयारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- अभ्यास करते ​खिलाड़ी--स्रोत- कोच
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जुलाई में होने वाले महाकुंभ को लेकर कराटे खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बड़े आयोजन में जिले से 30 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने और पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कराटे कोच लोकेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र चलाए जा रहे हैं। इसमें खिलाड़ियों को केवल तकनीकी अभ्यास ही नहीं, बल्कि फिटनेस, संतुलन और आत्मरक्षा की बारीकियों की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर सकें।
कोच ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनकी तकनीकी क्षमता और लगातार अभ्यास के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार जिले के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कई पदक जीतेंगे। अभिभावक भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी पुष्कल राज, विजय लक्ष्मी, पलक, दुष्यंत और पीयूष ने बताया कि महाकुंभ जैसे बड़े मंच पर खेलना उनके लिए गर्व की बात है। कई खिलाड़ी पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे जबकि कुछ पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें