फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे खिलाड़ी लोकेश सैनी का किया स्वागत

Fri, 05 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- इंडाेने​शिया में  अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर ​खिलाड़ी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लोकेश सैनी ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

पदक जीतने के बाद खिलाड़ी का शुक्रवार को महेंद्रगढ़ पहुंचने पर शहरवासियों ने राव तुलाराम चौक पर जोरदार स्वागत किया। लोकेश सैनी को खुले वाहन में बैठाकर शहर के मुख्य मार्गों से विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस यात्रा राव तुलाराम से शुरू होकर रिवासा फ्लाईओवर, रेवाड़ी रोड, माजरा चुंगी, गोशाला रोड, मसानी चौक, बालाजी चौक, सब्जी मंडी, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार होते हुए एक निजी अकादमी पहुंचा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव के पुत्र राहुल यादव ने लोकेश सैनी का स्वागत किया। कहा कि महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। बता दें कि जकार्ता में 29 से 31 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जापान के खिलाड़ी से दो प्वाइंट से हार के कारण स्वर्ण पदक से चूक गए थे। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें