फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे चैंपियन दक्ष ने राज्य स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो नंबर-04 मैडल के साथ दक्ष वर्धन ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। दक्ष वर्धन ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले दक्ष ने रोहतक के एक निजी स्कूल में आयोजित तृतीय रोज मिराइका क्रीड़ा कराटे संघ 2026 (सत्र-1) प्रतियोगिता के अंडर-12 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दक्ष को व्हाइट बेल्ट से सम्मानित किया गया। इस सफलता के साथ उसका चयन आगामी नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
दक्ष हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान जय नारायण दुग्गल के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। दादा जय नारायण दुग्गल और परदादा राम सिंह ने कहा कि यह सफलता दक्ष की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उसके माता-पिता और कोच के मार्गदर्शन की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्ष के पिता संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 और 2026 में वह अब तक चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। अब सभी को उससे राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें