फोटो नंबर- 13गरीब सुकन्या विवाह कन्यादान मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवार को भेंट किए गए सामान के
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप ने रविवार को संस्था की मुहिम गरीब सुकन्या विवाह कन्यादान के अंतर्गत बिटिया का कन्यादान किया। जरूरतमंद परिवार की जानकारी संस्था के साथी सतीश फौजी के द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता गांवों में जाकर साइकिल पर आइसक्रीम बेचते हैं, जिसकी कभी दिहाड़ी लग जाती है और कभी नहीं लगती है। इस पर संस्था ने विचार विमर्श करके सहयोग करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी भारत भूषण वालिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा निखिल जैन और राकेश यादव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम संयोजक मनीष गोगिया, मनीष गर्ग, संदीप जैन ने की। इस कार्यक्रम में पूजा निखिल जैन, संदीप जैन, मनीष गोगिया, मनीष गर्ग, डॉक्टर प्रदीप कुमार एडीओ, प्रवेश जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।