फोटो संख्या:78- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्
कनीना। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित ब्लॉकस्तरीय रोल प्ले, पोस्टर मेकिंग और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओं में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पुरस्कार जीते।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की नवाचार सोच और तकनीकी समझ साफ झलकी। सतत कृषि में प्रशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त कया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में साक्षी प्रथम रही। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में हिमांशु ने द्वितीय रहा। कचरा प्रबंधन में हिमेश द्वितीय रहा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता में धर्मेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में दिखी कला और विषय की समझ, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में जिया प्रथम स्थान रही।
रोबोटिक्स में कपिल प्रथम रहा। वेस्ट मैनेजमेंट मे दिनेश द्वितीय रहा। सतत कृषि में प्रीत द्वितीय रहा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता गौरव द्वितीय स्थान पर रहा। सतत कृषि में स्वीटी प्रथम स्थान पर रही। कचरा प्रबंधन में ध्रुव प्रथम स्थान रहा। रोबोटिक्स मेंअनिरुद्ध प्रथम रहा। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में युवराज द्वितीय रहा। स्पेस साइंस में चेतना ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता में हर्ष प्रथम स्थान पर रहा।