कनीना। कनीना में गोशाला मार्ग नगर पालिका की ओर से 72.93 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से गोशाला में जाने वाले लोगों ने कहा था कि यह मार्ग बदहाल हो चुका है। इसको जल्द-जल्द बनाया जाए।
नगर पालिका की ओर से 72.93 लाख रुपये की लागत से करीब 700 मीटर लंबा मार्ग बनाया जाएगा। 29 जनवरी 2025 तक इस सड़क बनाने की समय सीमा रखी है। गोशाला में जाने वाले राजबीर सिंह, मास्टर रत्न सिंह, कौशल शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्ण सिंह, रतन सिंह, देवेंद्र, कुलदीप, सुरेंद्र, दिनेश, कपिल, सोनू, नवीन, दिनेश कुमार सहित अन्य बताया कि जब फसल कटाई का समय होता है तो लोग गायों के लिए चारा लेकर अपने वाहनों से जाते हैं। टूटे हुए मार्ग में जाते वक्त बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण होने पर गोशाला में जाने वाले लोगों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से 72.93 लाख रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा गोशाला मार्ग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग का जनवरी 2025 तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -समय पाल सिंह, सचिव, नगर पालिका कनीना।