फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना-अटेली को जल्द मिलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट

विज्ञापन
फोटो संख्या:71= उप नागरिक अस्पताल कनीना---संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली/कनीना। अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कनीना के उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट के साथ ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशन में प्रदेश के साथ-साथ जिला महेंद्रगढ़ में भी स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों उन्होंने ब्लड स्टोरेज यूनिट की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है। फर्स्ट रेफरल यूनिट के साथ अब इसे स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे अटेली-कनीना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। ऑपरेशन के समय ब्लड की जरूरत पूर्ति के लिए दूर-दराज के शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इकाई का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षित कर्मचारियों की देखरेख में रक्त का सुरक्षित भंडारण और आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि इससे समय व धन दोनों की बचत होगी। गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलने से जान बचने की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें