फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाषण प्रतियोगिता में कंचन ने बाजी मारी

Sat, 28 Sep 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18अटेली के पीएम श्री स्कूल में पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान देती छा
विज्ञापन
मंडी अटेली। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल अटेली में प्राचार्य कुसुमलता के दिशा निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नो जंक फूड पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि पोषित आहार हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं से छात्रों के विषयक ज्ञान में वृद्धि होती है। इसलिए हमें प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता नवरत्न एवं नेहा यादव ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम संयोजक हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने बताया कि नो जंक फूड पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में कंचन प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रही जबकि प्रवक्ता वीना आनंद एवं पूजा यादव के दिशा निर्देशन में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में 11वीं की छात्रा सिया व रिद्धि प्रथम तथा दसवीं की नित्या व निकिता द्वितीय स्थान पर रही। संवाद,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें