फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता में कंचन व रविंद्र प्रथम

Mon, 22 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05पीएमश्री कन्या विद्यालय में पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थ
विज्ञापन
नारनौल। सेवा पर्व के तहत जिला स्तरीय पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता सोमवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। हरियाणा विरासत विषय पर आयोजित इस स्पर्धा में कक्षा 6-8 समूह के रविंद्र और कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एपीसी हरमेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम विभागीय आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव के दिशा-निर्देश व डॉ. विश्वेश्वर कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
निर्णायक मंडल में कक्षा 6 से 8 समूह के लिए राजेश जाखड़ डीआईईटी सदस्य और सुरेंद्र कुमार पीजीटी कनीना शामिल रहे। कक्षा 9 से 12 समूह के लिए डॉ. जितेंद्र भारद्वाज पीजीटी कांवी, मुकेश कुमार पीजीटी निवाजनगर और ममता बीआरपी ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कक्षा 6-8 समूह में प्रथम स्थान कंचन व रविंद्र ने प्राप्त किया। द्वितीय लक्ष्मी व चंद्रभान, तृतीय स्थान पर अक्षरा व बिजेंद्र सिंह रहे। कक्षा 9-12 समूह में प्रथम स्थान हिमांशी व जितेंद्र सिंह, द्वितीय अमन व शैलेश और तृतीय स्थान वंदना जांगिड़ व मुकेश कुमार ने प्राप्त किया।
इस मौके पर स्थानीय विद्यालय से व्याख्याता ललित कुमार व समग्र शिक्षा से मुकेश कुमार और जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए अनेक अध्यापक और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें